Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Jan 2022 2:00 pm IST

जन-समस्या

कांग्रेस नेता बालकृष्ण की भूख हड़ताल शुरू


बागेश्वर: कांग्रेस नेता बालकृष्ण ने बागेश्वर के विधायक पर अपने चहेतों को श्रम विभाग के उपकरण देने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इसके चलते वास्तविक श्रमिक खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। उन्होंने सभी श्रमिकों को सामग्री देने की मांग की है। सभा में उन्होंने कहा कि  25 दिसंबर पर क्रिसमस की छुट्टी थी, लेकिन विधायक द्वारा अपने सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने चेहतों को अवकाश वाले दिन भी निरंतर श्रम विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर सामान बांटा जा रहा था। जो वास्तव में श्रमिक हैं उन्हें कंबल छतरी, मशीन किट बॉक्स आदि सामग्री नहीं मिला। जनपद के श्रमिकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है।