Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Mar 2023 3:15 pm IST

खेल

EURO Qualifiers में पुर्तगाल ने लग्जमबर्ग को 6-0 से रौंदा


अगले साल होने वाले यूएफ यूरो कप के लिए क्वालिफायर मुकाबले शुरू हो गए हैं।  ग्रुप-जे के मुकाबले में पुर्तगाल ने लग्जमबर्ग को 6-0 से रौंद दिया। पुर्गताल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो बेहतरीन गोल दागे। इस मैच में पुर्तगाल के कुल पांच खिलाड़ियों ने स्कोर किया। इनमें रोनाल्डो के अलावा जोआओ फेलिक्स, बर्नार्डो सिल्वा, ओटावियो और राफेल लियाओ शामिल हैं। पुर्तगाल का अगला मैच अब 18 जून को बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ है। मैच शुरू होते ही पुर्तगाल की टीम ने काउंटर अटैक जारी रखा। मैच के नौवें मिनट में पुर्तगाल के ब्रूनो फर्नांडीस ने नूनो मेंडिस को बेहतरीन क्रॉस दिया और नूनो ने रोनाल्डो को पास दिया। इस पर पुर्तगाल के कप्तान ने गोल दाग अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 15वें मिनट में बर्नार्डो सिल्वा के बेहतरीन क्रॉस पर फेलिक्स ने हेडर से बेहतरीन गोल दागा।