Read in App

Rajesh Sharma
• Mon, 22 Nov 2021 10:03 am IST


युवाओं ने ली बीजेपी की सदस्यता


हरिद्वार। भाजपा कनखल मंडल की एक बैठक नए अखाड़े में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा सिंह बिष्ट के पहल पर दर्जनों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से खुश होकर भाजपा की सदस्यता ली। वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश कौशिक एवं कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने भाजपा में शामिल हुए नए सदस्यों प्रकाश पांडे, राजीव जोशी, अजय भट्ट,अभिषेक डबराल,अजय वर्मा,सुमित भारद्वाज,शिवम सूर्यवंशी,वरुण कश्यप, पांडू पांडे, राधिका,आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा में शामिल नए कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी एकता ही राष्ट्र की शक्ति है और हमें मिलजुल कर राष्ट्र विरोधियों को नष्ट करना होगा। जिसके लिए युवा शक्ति को बढचढकर आगे आना होगा। युवा ही हमारे देश शक्ति है। श्री बिष्ट ने कहा कि भाजपा ही केवल देश का विकास कर सकती है। मुकेश कौशिक एवं मयंक गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है बैठक में मुख्य रूप से अनिल पांडे ,अमित गौतम ,मनीष कंबोज, अभिषेक कश्यप,दीपक, हर्षित,अभिषेक, सुधीर रावत, दीपक पंत, सुनील, सुधाकर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।