Read in App


• Fri, 2 Apr 2021 12:51 pm IST


हाउस टैक्स बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


उधमसिंह नगर-नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स बढ़ाने और दाखिल- खारिज शुल्क वसूलने के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद निगम परिसर में सांकेतिक धरना देकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक से नगर निगम कार्यालय तक जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने कहा कि स्वत: कर निर्धारण के नाम पर हाउस टैक्स पहले की अपेक्षा बढ़ा कर लिया जा रहा है जब कि नियमानुसार टैक्स 10 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता है।