Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Sep 2021 1:43 pm IST

एक्सक्लूसिव

घर पर 10 मिनट में बनाएं उपमा


सूजी का उपमा एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे साउथ इंडिया में बहुत बनाया जाता है। ये बहुत ही हल्का खाना होता है इसलिए इसे हम सुबह के नाश्ते में खाते है। उपमा को बनाना बहुत ही आसान होता है और ये 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। आइये जानतें हैं इसे कैसे बनाएं-

सामग्री-
सूजी-1 कप
घी-1 चम्मच
हींग-एक चुटकी
जीरा -1 चम्मच
राई– 1/2 चम्मच
चना दाल- 1/2 चम्मच
करी पत्ता 8-10
हरी मिर्च - 4
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
प्याज-1 कप
गाजर- 1/2 कप
टमाटर-1
मटर: 1/2 कप
नमक -स्वाद अनुसार
पानी- 1/2 लीटर
नीबू का रस- 1 चम्मच
धनिया पता

सबसे पहले सूजी को बिना तेल के 2-3 मिनट भून ले। फिर सूजी को प्लेट में निकाल कर रख दे और उसी कढ़ाई में घी डाल दे। उसमे हींग,जीरा और राई को डाल दे और उसे लाल होने तक भुने। उसमे चने की दाल डाल कर थोड़ी देर भून लें। उसमे करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाल दे और उसे भुने। अब इसमें प्याज डाल दे और उसे लाल होने तक भुने। उसमे गाजर, मटर और टमाटर को डाल दे। इसमें नमक थोड़ा सा नमक डालकर मिलाये और उसे 5 मिनट तक पकाये। अब उसमे थोड़ा पानी डाल दे।  अब उसमें सूजी डाल कर चलाते रहें। जब उपमा गाढ़ी होने लगे और कढ़ाई में पकड़ने लगे तो गैस को बंद कर दे और फिर उसमे धनिया पत्ता और नींबू रस डालकर मिला दे। उसे थोड़ी देर ठंडा होने थोड़ा होने के बाद किसी भी चटनी या सब्जी के साथ परोसें।