Read in App


• Fri, 16 Jul 2021 4:35 pm IST


फिर लोक दल में शामिल हुए काजी चांद


हरिद्वार। राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी से उनके आवास पर मिला। इस दौरान पार्टी की मजबूती के साथ साथ उत्तराखण्ड में 2022 होने वाले विधान चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चा हुई जिसमें राष्ट्रीय लोकदल को उत्तराखण्ड में सभी पर्कोष्टो के गठन को लेकर भी चर्चा की गई।  तय किया गया कि उत्तराखण्ड में जल्द ही सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का जल्द गठन कर दिया जाएगा।इस अवसर पर सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता काजी चाँद ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखण्ड में मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगा चर्चा मे प्रभारी उत्तराखण्ड ब्रहम सिंह बलियान ,प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल लखेड़ा व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ0 देवपाल सिंह राठी ,काजी चाँद आदि उपस्थित रहे।