Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 3 Jul 2022 12:00 pm IST

नेशनल

24 घंटे में मिले 16,103 नए कोरोना संक्रमित, 31 की गयी जान


देश में बीते 24 घंटे में 16,103 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 24 घंटे में 31 मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले यानी शनिवार को 17,092 नए मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,11,711 हो गई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.27 पर पहुंच गई। शनिवार को दैनिक संक्रमण दर 4.14 फीसदी दर्ज हुई थी।

रविवार को इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। सक्रिय मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में 2,143 बढ़ी। 24 घंटे में 31 और मौतों के साथ देश में कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,25,199 हो गया है।