Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Nov 2022 1:29 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: डेली इनसाइडर से बोलीं दुआ फातिमा- शिक्षा से ही होगी महिलाओं की तरक्की


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 

इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।

समाज सेवी और लॉ  स्टुडेंट दुआ फातिमा ने डेली इनसाइडर की टीम से बात करते हुए कहा- ' समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि, रूढ़िवादी परंपराओं को सबसे पहले खत्म करना होगा। महिलाओं की तरक्की के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो शिक्षित समाज बनेगा। दुआ फातिमा ने डेली इनसाइडर की इस पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।