Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 15 Sep 2022 9:00 pm IST

अपराध

कर्नाटक : दूसरे समुदाय के युवक ने महिला से की छेड़छाड़, गुस्साएं हिंदू संगठन के लोग पहुंचे थाने, गिरफ्तारी की मांग...


कर्नाटक के मंगलूरु में  एक महिला के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन का आरोप है कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की है। 

वहीं इस छेड़छाड़ की घटना को लेकर हिंदू संगठनों से जुड़े सैंकड़ों कार्यकर्ता पुत्तूर ग्रामीण थाना क्षेत्र के टिंगलाडी में एक सुपरमार्केट के पास इक्ट्ठा हो गए और घटना का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। 

सर्वे नेरोलथडका निवासी महिला के मुताबिक, वह बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी। वहीं हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि, सोराके ओलेमुंडोवु निवासी बदरूद्दीन उर्फ बदरू ने महिला को परेशान किया। बाद में उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वही्ं पुत्तूर के विधायक संजीव मतंदूर ने घटना की निंदा की, और पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।