Read in App


• Wed, 19 Jun 2024 4:04 pm IST


राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन से देखा ब्रह्मांड का नजारा, बताया अद्भुत अनुभव


 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने नैनीताल के देवस्थल से एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन से ब्रह्मांड का नजारा देखा. इस दौरान राज्यपाल ने बेहद चमकीला ध्रुव तारा देखा. राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देवस्थल, मुक्तेश्वर स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) का भ्रमण किया. देवस्थल में स्थित विज्ञान केंद्र में एरीज के निदेशक प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी ने राज्यपाल को देवस्थल में स्थापित दूरबीनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें यहां से की गई वैज्ञानिक खोज की जानकारी दी.