Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 5 May 2022 1:18 pm IST


उप तहसील कहीं और खोलने पर लोगों ने किया प्रर्दशन


चंपावत : पुल्ला-गुमदेश स्वीकृत उप तहसील को प्रस्तावित स्थल से अन्य स्थान में खोलने की सुगबुगाहट पर लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलहिंडोला बाजार में रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उप तहसील मुख्यालय को अन्यत्र शिफ्ट करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को देवेंद्र सिंह पाटनी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, कृपाल दत्त पंत, नवीन वर्मा, दीपक पंत, शेखर जोशी, कैलाश राम, डुंगर ओली, पूरन राम ने कहा कि पूर्व में गुमदेश क्षेत्र के विकास के लिए पुल्ला-गुमदेश उप तहसील की मांग उठाई गई थी। उप तहसील के संचालन के लिए जीआईसी पुलहिंडोला और कोतवाली पंचेश्वर खालगढ़ के मध्य भूमि का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया है कि क्षेत्र में एक समिति बनाकर मनमाने प्रस्तावों को पारित कर ग्रामीणों के हितों की अनदेखी की जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द पुलहिंडोला क्षेत्र में भूमि का चयन कर उप तहसील मुख्यालय को संचालित करे या पूर्व से पुलहिंडोला में स्थित राजस्व चौकी में मुख्यालय को शुरु करे। ऐसा न करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।