Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Jun 2022 3:07 pm IST


नैनीताल में लम्बा जाम, लोगों के छूटे पसीने


नैनीताल। नगर में दो दिनों से चटक धूप खिलने के साथ उमस भी बढ़ने लगी है। पर्यटन सीजन के चलते जहां मंगलवार को जगह-जगह जाम लगने से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने नैनीझील में जमकर नौकायन का लुत्फ उठाया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।