Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Jul 2021 1:30 pm IST


बागेश्वर में आंदोलनों से सरकारी कामकाज बाधित


बागेश्वर। जिले में आंदोलनों का दौर जारी है। नगरपालिका और नगर पंचायत के पर्यारवण मित्रों, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के संविदा कर्मचारियों और जिला पंचायत सदस्यों के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने भी आंदोलन की राह पकड़ ली है। बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के बाद हालात बिगड़ने लग गए हैं। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन ने बाजारों को कूड़ाघर बना दिया है। जगह-जगह घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा जमा हो गया है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध राहगीरों, व्यापारियों और आसपास के लोगों के लिए परेशानी बन गई है।