Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Mar 2023 2:32 pm IST

मनोरंजन

गुरु रंधावा के अगले म्यूजिक वीडियो में डांस करती नजर आएंगी मलाइका , 28 साल पहले इस गाने से मिली थी पहचान


मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस, डांस  अर्जुन कपूर संग रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में  शानदार डांस किया जिससे उन्हें जबरदस्त पॉपुलरिटी मिली। जैसे कि 'छैंया छैंया' और  'मुन्नी बदनाम हुई' उनके स्पेशल  आइटम सांग में आते हैं। वहीं 1994 में रिलीज हुए पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'गुड़ नाल इश्क मीठा' से भी उन्हें जबरदस्त पॉपुलरिटी हासिल हुई।
अब मलाइका 28 साल बाद एक बार फिर पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अपने डांस का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वह गुरु रंधावा के अगले म्यूजिक वीडियो में डांस करती दिखेंगी।

मलाइका अरोड़ा ने गुरु रंधावा के साथ इस गाने को लेकर पहले ही इशारा कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है, 'इस फायरी ट्रैग के दीवाने बनने के लिए तैयार हो जाइए, तेरा की ख्याल 4 अप्रैल को रिलीज हो रहा है।'