Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Aug 2021 4:51 pm IST

राजनीति

श्रम मंत्री ने बेज बोर्ड के लिए उप समिति गठित करने के दिए निर्देश


प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत की अघ्यक्षता में प्रदेश की चीनी मिलों के सम्बन्ध में त्रिपक्षीय बोर्ड की विधान सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक में चीनी मिलों के कर्मचारियों ने अनुरोध किया गया कि उनको बेज बोर्ड से सम्बन्धित दिये जा रहे लाभ को जारी रखा जाय। जबकि प्रबन्धन पक्ष के सदस्यों ने चीनी मिलों के घाटे में होने की बात कह कर इस सम्बन्ध में बेज बोर्ड सम्बन्धित लाभ वहन न कर पाने की बात कही। हरक सिंह रावत ने चीनी मिलों के कर्मचारियों और प्रबन्धन पक्ष दोनो के विचारों को सुनने के बाद सचिव श्रम को इस सम्बन्ध में एक उप समिति गठित करने के निर्देश दिये उन्होने कहा कि ये उप समिति की रिपोट के आधार पर बोर्ड अन्तिम निर्णय लेगा।