Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Dec 2021 7:00 am IST


विवादों के बीच अब संतों ने 22 और 23 जनवरी को अलीगढ़ में धर्म संसद का किया एलान


हरिद्वार। धर्म संसद के विवादों के बीच अब संतों ने 22 और 23 जनवरी को अलीगढ़ में धर्म संसद आयोजित किए जाने का एलान किया गया है। इसके बाद 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र और फिर हिमाचल प्रदेश में धर्म संसद आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए संतों ने 21 सदस्यीय कोर कमेटी का भी गठन किया है।

उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद हुई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ( पूर्व नाम वसीम रिजवी) ने समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। कुछ संतों ने भी विवादित बयान दिए थे। जिसकी चहुंओर आलोचना हुई थी। विवादों के बीच अब संतों ने भूपतवाला स्थित शांभवी धाम में बैठक कर 21 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया है।