प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में कैंट विधानसभा की जनसमस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान नवीन जोशी ने जन समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नगर निगम केवल टैक्स वसूलने में तेजी दिखाता है और समस्याओं के निराकरण में सबसे पीछे रहता है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।