कपकोट : राजकीय मॉडल इंटर कालेज कपकोट के 10 वीं और 12वीं के छात्र और छात्राओं ने काशिल देव मंदिर में श्री सत्य नारायण भगवान की कथा का आयोजन किया। बच्चों ने काशिल देव से उनकी परीक्षा सफल होने के साथ ही राज्य की मेरिट सूची में बेहतरीन स्थान आने की प्रार्थना की। कथा के बाद मंदिर में पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ भव्य महाआरती निकली। बच्चे जय जयकार कर है थे। श्री भगवान को विशेष भोग लगाया गया। दिनभर मंदिर बच्चों के मन भावन भजनों से गुंजायमान रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में शिक्षकों और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचन सिलकानी निवासी आचार्य नवीन चंद्र जोशी ने किया। पुजारी गणेश और गिरीश चंद्र उपाध्याय ने प्रसाद बांटा। मोहित कपकोटी और विक्रम सिंह ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य बंशी लाल और कक्षा अध्यापिका सुषमा टम्टा ने बच्चों के आयोजन की सराहना की और उन्हें परीक्षा पूरी ईमानदारी के साथ देने को कहा। सफलता मेहनती व्यक्ति के चरण छूती है।