DevBhoomi Insider Desk • Wed, 2 Feb 2022 6:58 pm IST
ब्रेकिंग
सीएम धामी से जुड़ी बड़ी खबर , धामी के हेलीकाप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकाप्टर की इमर्जेन्सी लैंडिंग करवानी पड़ी है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए आज टिहरी गढ़वाल जिले में भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी किया। जिसके बाद वे रूड़की के लिए रवाना हुए। पर किसी कारणवश उनके हेलीकाप्टर की जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर इमर्जेन्सी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से उनकी लैंडिंग करवानी पड़ी। ख़राब मौसम के चलते सीएम धामी के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।