Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 10 Jan 2023 12:30 pm IST


अल्मोड़ा : कैहड़गांव के धधकते जंगलों में लाखों की संपदा खाख..सुध लेने नही पहुंचा वन विभाग ?


स्याल्दे (अल्मोड़ा) : विकासखंड मुख्यालय से सटे कैहड़गांव में दो दिनों से जंगल धधक रहे हैं। इससे लाखों की वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद वन की सुरक्षा के दावे करने वाला वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सके हैं।स्याल्दे के कैहड़गांव में दो दिनों से जंगलों से उठता धुंए का गुबार इसका प्रमाण है। यहां के जंगल जलने से चीड़ के बड़े-बड़े पेड़ आग की चपेट में हैं। वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी संकट के बादल हैं। इसके बावजूद 50 घंटे बाद भी वन कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर नहीं पहुंच सके हैं। बिमोला और बिसरा के जंगल भी पिछले तीन दिनों से सुलग रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।