Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Feb 2023 11:30 am IST

मनोरंजन

वरुण सूद की बहन और दिव्या अग्रवाल के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, अक्षिता ने एक्ट्रेस से मांगे खानदानी गहने


बिग बॉस ओटीटी विनर, स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस जैसे कई शोज में हिस्सा ले चुकी दिव्या अग्रवाल अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। ये दोनों लिव-इन में रहते थे और शादी भी करने वाले थे, लेकिन मार्च 2022 में दिव्या ने अचानक वरुण सूद से रिश्ता खत्म कर लिया, जिसे सुन कर हर कोई शॉक्ड रह गया था। ब्रेकअप के कुछ ही महीने बाद ही दिव्या ने अपने पुराने दोस्त अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली।
ऐसे में अब वरुण की बहन ने सोशल मीडिया पर दिव्या से अपने खानदानी गहने वापस मांगे हैं। इसके बाद से  सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बहस बाजी शुरू हो गई है।
बता दें कि वरुण सूद की बहन अक्षिता ने दिव्या पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके खानदानी गहने वापस नहीं किए थे। एक्टर की बहन का ये भी कहना है कि दिव्या उनके परिवार की खामोशी का फायदा उठा रही है।
10-15 दिन से उनके मैनेजर के पास भी मैसेज किया जा रहा है, लेकिन उधर से कोई रिप्लाई नहीं आ रहा है। इस पर दिव्या अग्रवाल ने वरुण के परिवार की खानदानी ज्वेलरी की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ज्वेलरी को वापस कर रही हूं'।
इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी भी बनाई। इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा, उन्होंने न ही कभी गहनों की मांग की थी और न ही कभी उन्हें पहना। उन्होंने ये भी बताया कि फिलहाल उनकी मैनेजर हॉस्पिटल में हैं। इसके बावजूद वह फोन रिसीव कर रही है और मुझे फोन कर इसके बारे में याद दिला रही है और अगर यह वरुण की फैमिली के लिए इतना जरूरी है तो अभी तक इंतजार क्यों किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अब ये गहने वापस लौटा दिए हैं।