दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। रोनाल्डो ने 1 सितम्बर 2021 को फारो - लौले में पुर्तगाल के लिए खेलते हुए यूरोपीय क्वालीफ़ायर में आयरलैंड के खिलाफ दो बार गोल दागते ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोनाल्डो पहले ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल अब तक कुल 111 गोल दागे हैं। उन्होंने ईरान के अली देई को पीछे छोड़ा। देई के नाम 109 गोल का रिकॉर्ड था।