Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 11:01 am IST

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा बर्थडे बैश: निक जोनस ने सास के साथ किया डांस, देखें वीडियो


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया और ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों और वीडियो को देखते हुए, ग्लोबल आइकन ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ खूब मस्ती की। हाल ही में एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया जिसमें प्रियंका के पॉपस्टार-पति निक जोनस को अपनी सास मधु चोपड़ा के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के फैन पेज की ओर से शेयर किए गए वीडियो में प्रियंका को उनके डांस को एंजॉय करते हुए एक कोने में बैठे देखा जा सकता है। वो ऑरेंज कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

निक और मधु के साथ ही तमाम मेहमान मारियाची बैंड पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पॉल और डेनिस जोनास और नताशा पूनावाला भी हैं।

प्रियंका के जन्मदिन पर, निक ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं और एक प्यारा सा नोट भी लिखा था।

इस बीच, प्रियंका चोपड़ा की सबसे अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त, जो उनके समारोहों में भी शामिल थीं, ने बैश से एक तस्वीर साझा की और इसमें एक्ट्रेस की बेटी मालती हैं।