Read in App


• Sat, 3 Apr 2021 2:11 pm IST


गुड फ्राइडे पर यीशु के सात वचनों पर डाला गया प्रकाश


पिथौरागढ़-गुड फ्राइडे पर मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान क्रॉस के सात वचन पढ़कर सुनाए गए। गुड फ्राइडे पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रार्थना सभा हुई। चर्च में पास्टर अजय कुमार चरन ने बाइबल का पाठ किया। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे प्रभु यीशु की स्मृति में मनाया जाता है।
गुड फ्राइडे का मतलब उपवास, आत्मसमर्पण और संयमित जीवन बिताकर प्रभु का स्मरण करना है। यह दिन हमें प्रेम, क्षमा, बलिदान, मेल-मिलाप और शांति का संदेश देता है।