Read in App


• Sat, 19 Jun 2021 12:18 pm IST


वैक्सीन की कमी से देहरादून में टीकाकरण रफ्तार पड़ी सुस्त


देहरादून। कोरोना महामारी के बीच वैक्सीन की कमी भी दिक्कत बढ़ा रही है। वैक्सीन का स्टाक सीमित होने के कारण टीकाकरण की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई है। पहाड़ की बात छोडि़ए, देहरादून जनपद में भी फिलहाल वैक्सीन की कमी है। उत्तराखंड में टीकाकरण 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ था। यानी टीकाकरण अभियान को पांच माह बीत चुके हैं। इस बीच 27 लाख 81 हजार 298 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। जबकि सात लाख 28 हजार 557 व्यक्तियों को दोनों खुराक लग चुकी हैं। 18-45 आयु वर्ग में अब तक छह लाख 33 हजार 457 व्यक्तियों को टीका लगा है। आलम ये है कि टीकाकरण अभियान में जिस तरह की तेजी पहले दिख रही थी, वह अब नदारद है। वैक्सीन की कमी से देहरादून जनपद भी अछूता नहीं है। गुरुवार रात तक जिले के पास 18-45 आयु वर्ग में वैक्सीन की छह हजार 200 ही खुराक थी।