भवाली (नैनीताल) : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को अल्मोड़ा को जाते समय कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। कोश्यारी ने मंदिर में बाबा से आशीर्वाद लिया। मंदिर में करीब 10 मिनट का समय व्यतीत करने के बाद वह रवाना हो गए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल कोश्यारी 3:45 बजे धाम में पहुंचे।