Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Nov 2022 1:00 am IST

अपराध

पिता ने की थी बेटी आयुषी की गोली मारकर हत्या, शिनाख्त के बाद हर राज से उठ रहा पर्दा...


हाईवे पर ट्राली में बंद लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल बीसीए की छात्रा आयुषी की गोली मारकर हत्या की गई थी। 

हत्या के बाद उसके शव को यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में पैक कर फेंक दिया गया। वहीं हत्या के काफी दिन बीत जाने के बाद भी परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी। जब पुलिस मृत छात्रा के घर पहुंची तो उसका पिता वह नहीं था। बाद में पुलिस ने उसे खोज लिया। 

पुलिस ने शक के आधार पर देर रात पूछताछ की तो पिता ने बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली जिसके बाद पिता ने हत्या से जुड़े साक्ष्य एकट्ठे किए। पुलिस टीम ने कार, गोली चलाने वाला हथियार बरामद किया। 

गौरतलब है कि, 18 नवंबर की सुबह यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में ट्रॉली बैग मिला था। ट्रॉली बैग में युवती की लाश थी। वहीं आयुषी की हत्या क्यों की, इस पर अभी राज बरकरार है।