बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने 303 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिररफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत जनपद में चेकिंग अभियान तेज किया गया है। शनिवार को कपकोट पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था जिस पर उन्हें एक युवक बाइक में आता दिखाई दिया पुलिस को देखकर वह सकपका गया। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम रोहित गोस्वामी निवासी गागरी गोल बैजनाथ बताया। उसके पास से पुलिस ने 303 ग्राम चरस बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जा किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विवेक चंद्र समेत कां प्रकाश शर्मा व जीवन गिरी शामिल थे।