DevBhoomi Insider Desk • Fri, 31 Dec 2021 7:30 am IST
किसानों ने हंगामा कर रुकवाया रुड़की-देवबंद रेल लाइन का निर्माण कार्य
झबरेड़ा: किसानों ने हंगामा करते हुए रुड़की-देवबंद रेल लाइन कार्य को बंद करा दिया। साथ ही, रेलवे के अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। रुड़की-देवबंद रेल लाइन का निर्माण कई वर्षों से चल रहा है। इसे लेकर किसानों और रेलवे के अधिकारियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। रेलवे के अधिकारियों ने रेल लाइन बनाने से पूर्व किसानों से वादा किया था कि उनके खेत पर जाने वाली सर्विस रोड को पक्का बनाकर दिया जाएगा, लेकिन अब काम लगभग पूरा होने को है। लेकिन, अभी तक किसानों के खेतों तक जाने वाले मार्ग का निर्धारण तक नहीं किया गया है।