झारखंड: राष्ट्रपति
चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है और इसके साथ ही भारत की पहली आदिवासी
महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। इस जीत की बधाई उन्हें पूरा देश दे रहा है। ऐसे में
रांची में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुर्मू को कुछ अलग तरीके से बधाई दिया है।
बता दें, भाजपा के कार्यकर्ताओं
ने रांची में करीब 3 किलोमीटर की सम्मान यात्रा निकाली है। ये सम्मान यात्रा
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए निकाली गई है। इस
यात्रा में आदिवासी समुदाय के सदस्य भी शामिल थे।
झारखंड: भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रांची में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए करीब 3 किलोमीटर की सम्मान यात्रा निकाली। यात्रा में आदिवासी समुदाय के सदस्य भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/9TrbkrQDnC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2022