बागे्श्वर: नेताओं और नामी लोगो की खिदमत में कभी-कबार पुलिस इतनी मुस्तैद हो जाती है कि आम लोगो की परेशानियां तक नजरअंदाज कर देती है। और सुविधा छोड़ो कभी-कभी तो लोगो की जान भी इसके चलते दाव पर लग जाती है। इसका उदाहरण जिला मुख्यालय की सड़क पर देखने को मिला जहां लोकसभा सदस्य अजय टम्टा का काफिला गुजर सके इसके लिए रास्ते में फंसी एंबुलेंस पर भी पुलिस ने ध्यान नही दिया। बता दें, कि सांसद के काफिले को एसबीआई तिराहे से गोमती पर बने बायीं ओर के पुल से गुजरना था, पुलिस ने दोनों पुलों पर आवाजाही रोक दी। दाहिने ओर बने पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों पुल एक साथ बने हैं। एसबीआई तिराहे पर भी दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी।