Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Sep 2021 2:30 pm IST


खुद की जान जोखिम में डालकर किया 4 लोगों का रेस्क्यू


आईटीबीपी जवानों ने मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों वे वापस लौट रही एक महिला सहित 4 लोगों की जान खुद की जान जोखिम में डालकर बचाई। अपने गांव लौट रहे इन लोगों का उफनाई नदी को पार करना मुश्किल हुआ और वे किनारे पर फंस गए। इसी बीच आसमानी आफत के बीच फंसे इन लोगों पर हिमवीरों की नजर पड़ी। उन्होंने किसी तरह अपनी जान की परवाह किए बगैर सभी को रस्सी के सहारे नदी पार कराया, तब जाकर कहीं ये लोग अपने घर पहुंच सके।