Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 Jan 2023 12:30 am IST

मनोरंजन

जारी हुआ फिल्म 'एनिमल' का फर्स्ट लुक, रणवीर कपूर के धांसू अंदाज के दीवाने हुए फैंस


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर आज जारी कर दिया गया है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा देते हुए इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर टी-सीराज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज़हीर किया गया है। पोस्टर में  रणबीर कपूर का साइड फेस नजर आ रहा है और वह खून से लथपथ हैं। उनके हाथ खून से सने हैं। बीयर्ड लुक में वह काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए टी-सीरीज की तरफ से कैप्शन में लिखा है, '2023 में तैयार रहें। यह 'एनिमल' का साल है।'


इस पोस्टर को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 'एनिमल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। मैं बेहद उत्साहित हूं। आप भी देखिए।' यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने की बात कही जा रही है। खबरों की माने तो फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। रणबीर कपूर इसमें बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम रोल में नजर आएंगे।