Read in App


• Thu, 8 Jul 2021 4:28 pm IST


गर्मियों में पीयें ठंड़ा ठंड़ा मैंगो मिल्क शेक


आज हम आपके लिए मैंगो मिल्क शेक कि रेसिपी लाए हैं। गर्मी के मौसम में आम का उपयोग तरह.तरह के पकवानों में होता हैए पर उनमें मैंगो मिल्क शेक सबसे खास है। झटपट मैंगो शेक बनाने की विधि ट्राई करें-  
आम 02 , दूध 02 गिलास, शक्कर 2-3 बड़े चम्मच, आइसक्रीम 01 कप, किशमिश 01 बड़ा चम्मच, काजू 01 बड़ा चम्मच
मैंगो शेक रेसिपी के लिये सबसे पहले पके हुए आमों को धो कर उनका छिलका निकाल दें।  आमों का गूदा निकाल कर एक बाउल में रख लें। अब उसमें दूध और शक्कर मिलाकर मिक्सर में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब आपका स्वाददिष्टल मैंगो शेक तैयार है। इसे सर्विंग गिलास में निकालें और ऊपर से आइसक्रीमए काजू और किशमिश डाल कर सर्व करें।