Read in App

Rajesh Sharma
• Fri, 3 Dec 2021 11:08 pm IST


वीके सिंह बने गुरुकुल के वित्त अधिकारी


हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रभारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीके सिंह को अब विवि के वित्ताधिकारी की भी कमान सौंप दी गई है। विश्वविद्यालय के स्थाई वित्ताधिकारी राजीव तलवार के इस्तीफे के बाद प्रो वीके सिंह को वित्ताधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रो वीके सिंह प्रबंध संकाय में डीन और शिक्षक हैं। कुछ समय पहले उन्हें विवि के परीक्षा नियंत्रक का जिम्मा सौंपा गया था। उन्हें अब विवि का प्रभारी वित्ताधिकारी भी बना दिया गया है। कुछ महीने पहले गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वित्ताधिकारी के पद पर राजीव तलवार ने स्थाई रूप से नियुक्ति पाई थी। बताया जा रहा है कि गुरुकुल कांगड़ी विवि में आ रही तमाम दिक्कतों के कारण राजीव तलवार ने कुछ दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वह दिल्ली के किसी अन्य विश्वविद्यालय में वित्ताधिकारी बन गए हैं। विवि के स्थाई वित्ताधिकारी के इस्तीफे के बाद प्रभारी परीक्षा नियंत्रक प्रो वीके सिंह को अब वित्ताधिकारीकी भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो वीके सिंह पर अब प्रबंध संकाय के डीन के अवाला परीक्षा नियंत्रक और वित्ताधिकारी का जिम्मा आ गया है। एक साथ तीन जिम्मेदारी मिलने से निश्चित तौर पर ही उन्हें बच्चों की पढ़ाई के लिए समय निकाल पाना भी मुश्किल होगा। विवि के कुलसचिव प्रो सुनील कुमार ने बताया कि प्रो वीके सिंह को विवि का प्रभारी वित्ताधिकारी बनाया गया है।