Read in App


• Fri, 19 Feb 2021 6:49 pm IST


Trending on Koo : अर्जुन तेंदुलकर ने कहा- ब्लू गोल्ड जर्सी पहनने को हूँ बेताब


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14 वें सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस नीलामी के सबसे आखिर में अर्जुन तेंदुलकर  बिके।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। इसके साथ ही अर्जुन का आईपीएल में डेब्यू हो गया। हालांकि, मुंबई इंडियंस का उनको खरीदना चर्चा का विषय बना हुआ है।

अर्जुन को खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। ट्विटर पर पोस्ट इस वीडियो में अर्जुन कह रहे हैं, मैं बचपन से ही मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मुझमें भरोसा जताने के लिए मैं कोच, टीम मालिकों और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं मुंबई पल्टन का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं और अब मैं ब्लू-गोल्ड जर्सी पहनने का बहुत इंतजार नहीं कर सकता।