Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 6:07 pm IST


ग्राम सभा भुमलाई में ऋषेश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा


चंपावत : ग्राम सभा भूमलाई के नवनिर्मित ऋषेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान पूजा मूर्ति अर्चना प्राण प्रतिष्ठा के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।पंडित प्रदीप पांडेय, भुवन पांडेय के पौरोहित्य में मंदिर एवं मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान के अनुसार की गई। पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ और कन्या पूजन किया गया। महिलाओं ने देव आधारित मंगल गीतों का गायन किया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां विधायक ख़ुशाल अधिकारी, मुख्य यजमान राजेश पुनेठा, प्रकाश पुनेठा, उमेश पुनेठा, मोहन पुनेठा, महेश पुनेठा, हेम पुनेठा,किशोर पुनेठा, बब्बू पूनेठा, आदि सपत्नीक पूजा अर्चना में बैठे।इस दौरान ग्राम प्रधान भास्कर राय, प्रहलाद सिंह मेहता,दीप चंद्र पुनेठा,डा.नीलम्बर पुनेठा, शशांक पांडेय, डॉ. ऋचा पुनेठा, जीवन उप्रेती, पूरन उप्रेती, विपिन पुनेठा, हरीश पुनेठा, गिरीश तिवारी,अनिल पुनेठा आदि रहे।