अफगानिस्तान में अब महिलाओं के अकेले यात्रा करने पर रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को तालिबान शासकों ने दर्जनों महिलाओं को फ्लाइट पकड़ने से रोक दिया। क्योंकि उनके साथ कोई भी पुरुष अभिभावक मौजूद नहीं था। इन महिलाओं में कुछ विदेशी भी शामिल हैं, जो अपने घर वापस जा रही थीं।
अफगानी एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सवार होने के लिए शुक्रवार को काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची दर्जनों महिलाओं को बताया गया कि वे पुरुष अभिभावक के यात्रा नहीं कर सकती हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं के पास दोहरी नागरिकता थी। जो विदेशों में अपने घरों को लौट रही थीं, जिनमें कुछ कनाडा से भी शामिल थीं। अधिकारी ने बताया कि यह आदेश तालिबान के हवाले से आया है।