Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Dec 2021 7:00 am IST


कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत रहेगा संगठन


डोईवाला : उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ शाखा अनुरक्षण खंड देहरादून के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रांतीय महामंत्री रमेश बिजोला ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के लिए शासन प्रशासन और प्रबंधन पर दबाव बनाया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द मांगों पर कार्रवाई हो।

डोईवाला जल संस्थान के प्रांगण में आयोजित अधिवेशन में महामंत्री ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारी हितों के लिए एकजुटता से संघर्ष करता रहेगा। कर्मचारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। अधिवेशन में संयुक्त मोर्चा के सलाहकार चंद्र बल्लभ गैरोला, प्रांतीय उपाध्यक्ष राम चंद्र सेमवाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी, मंडल के महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत ने भी संबोधित किया। अधिवेशन में मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा, संयुक्त मोर्चा के संयोजक धन सिंह नेगी, मसूरी शाखा से विशेष आमंत्रित सदस्य धनपाल पवार, मनीराम व्यास, विजय सिंह, नंद कुमार तिवारी, हरिद्वार शाखा से विशेष आमंत्रित सदस्य भारत सिंह रावत आदि उपस्थित थे।