Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 11 Sep 2022 9:49 am IST

मनोरंजन

साउथ के दिग्गज एक्टर कृष्णम राजू का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर


साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता उप्पलापति वेंकटा कृष्णम राजू का आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। जी हां आपने सही सुना, मिला जानकारी के अनुसार कृ्ष्णम राजू कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जहां उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं अब खबर आ रही है कि,  कृष्णम राजू अब नहीं रहे। बता दें कि कृष्णम राजू का निधन 82 वर्ष की आयु में हुआ है।  'बाहुबली' स्टार प्रभास इनके भतीजे थे।