Read in App


• Thu, 4 Mar 2021 7:09 pm IST


बहादराबाद में व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन


बहादराबाद ।प्रांतीय उद्योग व्यापार  प्रतिनिधि मंडल बहादराबाद के अध्यक्ष नीरज चौहान ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है । कार्यकारिणी में विधायक आदेश चौहान दायित्व धारी राज्यमंत्री सुशील चौहान, पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉक्टर राजेंद्र सिंह चौहान और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक चांदना को संरक्षक मंडल में रखा गया है।

 अनुज चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गोयल, शेखर, संजय कुमार उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल महामंत्री,  मनोज यादव मीडिया प्रभारी, सीताराम फौजी, अनीस अहमद, संजीव कुमार और पवन परिहार को सचिव बनाया गया है जबकि जनेश्वर चौहान कोषाध्यक्ष बने हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालेश चौहान, संजय गुप्ता, ओमपाल, शहजाद अली, नीरज कुमार, सुनील गोयल, अश्वनी चौहान, प्रियांश सैनी, रविंद्र यादव, बालेश सैनी और आशीष सैनी को शामिल किया गया है ।युवा इकाई की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई जिसमें हनी कथुरिया को अध्यक्ष, गौरव अरोड़ा को उपाध्यक्ष मयूर प्रताप चौहान को महामंत्री और  विवेक शर्मा को सचिव, अजय चौहान मीडिया प्रभारी और सुमित चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।