Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 May 2023 10:30 am IST

मनोरंजन

'मेट गाला इवेंट 2023' में प्रियंका ने पहना अरबों का डायमंड नेकलेस, कीमत जान शॉक्ड रह गए लोग


बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा चकाचौंध और ग्लैमर का एक बड़ा नाम हैं।  एक्ट्रेस अक्सर अपनी स्टनिंग प्रेजेंस से अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में मेट गाला इवेंट 2023 ,में शिरकत की थी, जहां से अब उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इवेंट में एक्ट्रेस अपने हसबैंड निक जोन्स के साथ ब्लैक में ट्विनिंग कर पहुंची थीं।   इस दौरान प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था। इसके साथ उन्होंने  डायमंड नेकलेस कैरी किया था जिस पर सब की निगाहें टिक गईं।    ग्लोबल आइकन ने मेट गाला 2023 में एक्ट्रेस ने 11.6 कैरेट के हीरों का हार पहना था जो पीस बुलगारी का था।  वायरल हो रहे एक ट्वीट के मुताबिक प्रियंका के इस नेकपीस की कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए है।  इस ट्वीट में लिखा है,  "मेट गाला के बाद प्रियंका चोपड़ा के 25 मिलियन अमरीकी डालर बुलगारी ऑफिशियल हार की नीलामी होने जा रही है।'