Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Feb 2022 3:00 pm IST

नेशनल

बुधवार को लॉन्च हो रही है न्यू जेनरेशन बलेनो प्रीमियम हैचबैक


Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) बुधवार, 23 फरवरी को न्यू जेनरेशन Baleno (बलेनो) प्रीमियम हैचबैक लॉन्च करने वाली है।ताज़ा जानकारी के अनुसार  एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों मामले में 2022 मारुति सुजुकी बलेनो कई बदलावों के साथ आएगी। वहीं जहां तक नई बलेनो के डिजाइन का सवाल है, प्रीमियम हैचबैक काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है। हालांकि, इसे शार्प लुक देने के लिए इसमें कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। बलेनो, जो 2015 में लॉन्च होने के बाद से मारुति के लिए अपने सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी रही है, जो भारतीय बाजार में Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज), Hyundai i20 (ह्यूंदै i20) और Honda Jazz (होंडा जैज) जैसी कारों को टक्कर देती है।