Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Aug 2022 4:54 pm IST


भौर्याल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जताई खुशी


बागेश्वर :  पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनको मिली इस जिम्मेदारी पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। खुशी में झूमे कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर मिष्ठान वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि भौर्याल के उपाध्यक्ष बनने से संगठन पहले से और अधिक मजबूत होगा। इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार, रवि करायत, बीसी जोशी, प्रकाश साह, आनंद तिवारी, मनोज ओली, दयाल पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।