Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Dec 2022 12:30 pm IST


बागेश्वर के मेहनरबुंगा में मिला फिश कैट का बच्चा


बागेश्वर : जिला मुख्यालय के मेहनरबुंगा में फिश कैट का बच्चा मिला है। एक ग्रामीण ने फिश कैट के बच्चे को तेंदुए का बच्चा समझ कर पकड़ लिया और वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मेहनरबुंगा निवासी हरीश सिंह बिष्ट को नदी से सटे इलाके में फिस कैट का बच्चा दिखाई दिया। वह कुछ अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था। उन्होंने उसे पकड़कर वन विभाग को सूचना दी। वन रेंजर श्याम सिंह करायत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने फिश कैट के बच्चे को कब्जे में ले लिया। रेंजर करायत ने बताया फिस कैट का बच्चा कब्जे में ले लिया गया है। ग्रामीण ने तेंदुए का बच्चा होने के अंदेशे में उसे पकड़ा था। वह अस्वस्थ है। इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।