Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Feb 2022 11:17 am IST

जन-समस्या

वेतन नही मिला तो रोडवेज कर्मचारी करेंगे कार्य बाहिष्कार


चम्पावत: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक कर वेतन न मिलने पर निगम के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अगर गुरुवार तक उन्हें वेतन नहीं मिलता है तो वह लोग कार्यबहिष्कार का रास्ता अपनाएंगे। परिवहन निगम में तैनात रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि परिवहन निगम की ओर से कर्मचारियों के हितों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। कहा कि बीते दिसंबर माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है जिससे परिवार चलाने में भी दिक्कतें आड़े आ रही हैं। बैठक में मायूस कर्मचारियों में नाराजगी देखने को मिली। गुरूवार तक कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह लोग शुक्रवार से कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।