Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Oct 2022 6:00 pm IST


पिथौरागढ़ में कन्याओं का हुआ पूजन, मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद


पिथौरागढ़ : जिले में अष्टमी पर्व धूमधाम व आस्था के साथ मनाया गया। अष्टमी को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद घरों में कन्याओं का पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। वहीं जिले के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।सोमवार को अष्टमी पर्व पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। गुरना, मां उल्का देवी, वरदानी माता, कामाख्या देवी, कौशल्या देवी, भगवती मंदिर पौंण, मोस्टामानू मंदिर, चंडिका धूरा, ध्वज जयंती माता सहित विभिन्न ऐतिहासिक व पौराणिक मंदिरों में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी आराध्य देवी का आशीर्वाद लिया। पूरे दिन मंदिर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजते रहे। कई मंदिरों में यज्ञ का भी आयोजन हुआ। कोटगाड़ी मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान लोगों ने घरों में कन्या पूजन किया। जिला मुख्यालय के साथ ही बेरीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, थल, कनालीछीना, मुनस्यारी सहित विभिन्न हिस्सों में लोगों ने कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। उन्हें श्रंगार की सामग्री के साथ विभिन्न उपहार दिए गए।