Read in App


• Tue, 13 Apr 2021 4:39 pm IST


जूनियर शिक्षक संघ गैरसैंण के त्रिलोक खत्री बने अध्यक्ष


चमोली-राजकीय जूनियर शिक्षक संघ गैरसैंण के संगठनात्मक चुनाव में त्रिलोक खत्री को निर्विरोध अध्यक्ष और धनवंतरी गैड़ी को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही तृप्ति बिष्ट संयुक्त मंत्री, सुशील कैलखुरा को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। मंत्री पद के लिए चुनाव में महेश रोहियाल ने नीलम डिमरी को 11 वोट से हराया। चुनाव अधिकारी डीएस कोटवाल ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष संपन्न हुए हैं। संघ के पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली और संगठन के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगंबर गैड़ी ने की। इस दौरान प्रमुख शशि सौरियाल, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, आरपी सेमवाल, दिनेश नैनवाल, मनोज शाह, मोहन रावत, देवेंद्र चौधरी, बबली सैंजवाल, दीवान शाह, केपी लाल, सुजान बुटोला, राजेंद्र कंसवाल और पोखरी, घाट, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग, दशोली, जोशीमठ के करीब 80 पदाधिकारी मौजूद रहे।