Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Mar 2023 9:01 am IST

अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलियाई पीएम का आश्वासन बेअसर, ब्रिस्बेन में खालिस्तान समर्थकों की मनमानी जारी...


ऑस्ट्रेलिया में आए दिन हिंदूओं पर हमले की खबर आती रहती है। पीएम एंथनी अल्बनीज के देश में भारत विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के आश्वासन के कुछ दिनों बाद ही ये घटना हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास को खालिस्तान समर्थकों ने बंद करने के लिए मजबूर किया। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, ब्रिस्बेन के टारिंगा उपनगर में स्वान रोड पर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में अभद्र नारेबाजी की गयी और हिंदुओं को सर्वोच्चतावादी लिखे पोस्टर लहराए गए। क्वींसलैंड पुलिस ने कहा कि, ये एक अनधिकृत भीड़ थी। 

वहीं हिंदू मानवाधिकार की निदेशक ने बताया कि, सिख फॉर जस्टिस ने अपने प्रचार के साथ उन्हें निशाना बनाने के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण आज भारतीय वाणिज्य दूतावास को बंद करने के लिए मजबूर किया। वे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है। 

इधर, ऑस्ट्रेलिया में भारत की कॉन्सुलेट अर्चना सिंह को घटनास्थल से एक खालिस्तानी झंडा मिला था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना क्वींसलैंड पुलिस को दी। अर्चना सिंह ने बताया कि हमें पुलिस और अधिकारियों पर पूरा भरोसा है। बताते चलें कि, खालिस्तानी समर्थक भारत सरकार से संबंधित संस्थानों को भी निशाना बना रहे हैं।