Read in App


• Tue, 27 Apr 2021 9:13 am IST


Happy birthday Harish Rawat



हरीश रावत एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो 2014 -2017 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। आइये जानते हैं उनके बारे मने कुछ रोचक तथ्य। 

-हरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल 1948 को राजपूत परिवार में राजेंद्र सिंह और देवकी देवी के यहां हुआ था। उनका जन्मस्थान अल्मोड़ा जिले में चोलिया के पास मोनाली गांव है।

-अल्मोड़ा में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद व स्नातक और परास्नातक स्तर की पढ़ाई करने लखनऊ विश्वविद्यालय चले गए और वहां 5 वर्षीय बीए एलएलबी का डिग्री कोर्स लिया।

-उन्होंने गांव स्तर की राजनीति से शुरुआत की और कई वर्षों तक एक व्यापारी संघ के नेता रहे।

-एक भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्य के रूप में कार्य करने के बाद वह 1980 के लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अनुभवी मुरली मनोहर जोशी को हराकर सातवीं लोकसभा के सदस्य के रूप में भारतीय संसद में शामिल हुए।

-आठवीं लोकसभा और नौवीं लोकसभा में वह यहीं से सांसद रहे हैं। वह 1980 से कांग्रेस स्वयंसेवी विंग कांग्रेस सेवा दल के प्रमुख भी हैं। 2000 में सर्वसम्मति से उत्तराखंड प्रदेश के कमेटी के अध्यक्ष के रूप में चुने गए और यशपाल आर्य द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने तक इस पद पर बने रहे।